Patna HC Translator Result 2024: पटना एचसी ट्रांसलेटर रिजल्ट जारी, सीपीटी के लिए 166 उम्मीदवार चयनित
Abhay Pratap Singh | March 27, 2025 | 06:26 PM IST | 1 min read
पटना एचसी ट्रांसलेटर रिजल्ट पीडीएफ 2024 में चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
नई दिल्ली: पटना उच्च न्यायालय (Patna HC), बिहार की ओर से अनुवादक और अनुवादक-सह-प्रूफ रीडर (एसयूवीएएस सेल के लिए) भर्ती परीक्षा, 2024 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के माध्यम से पटना एचसी ट्रांसलेटर रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
पटना एचसी अनुवादक परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। पटना हाई कोर्ट ट्रांसलेटर 2024 परीक्षा परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। पटना एचसी ट्रांसलेटर रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
पटना एचसी ट्रांसलेटर भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (CPT) के लिए कुल 166 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 80 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से अनुवादक के 60 पद और अनुवादक-सह-प्रूफ रीडर के 20 पद शामिल हैं।
Also read SSC CGL 2024 Final Result: एसएससी सीजीएल सफल उम्मीदवारों का पदवार फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी
नोटिस के अनुसार, “इन उम्मीदवारों की कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा की तिथि और कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड नियत समय पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड किसी अन्य माध्यम से अलग से नहीं भेजा जाएगा।”
लिखित परीक्षा 8 सितंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। पटना एचसी अनुवादक परिणाम 2024 में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (CPT) में शामिल होने के पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए पटना हाई कोर्ट की वेबसाइट पर विजिट करें।
Patna High Court Translator 2024 Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उपलब्ध रिक्रूटमेंट टैब पर विजिट करें।
- अनुवादक, अनुवादक-सह-प्रूफ़ रीडर परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, CTRL+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]MPESB PNST Result 2022: एमपी प्री नर्सिंग चयन परीक्षा परिणाम esb.mp.gov.in पर जारी; 1,050 सीटें भरी जाएंगी
एमपीईएसबी पीएनएसटी 2022 परीक्षा 7 से 9 जुलाई, 2023 तक मध्यप्रदेश के 8 शहरों भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, सागर, सतना एवं उज्जैन में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम