Santosh Kumar | March 26, 2025 | 12:20 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की 18 मार्च को जारी की गई थी। इससे पहले आयोग ने अंतिम परिणाम 12 मार्च को जारी किया।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल में सफल उम्मीदवारों की पोस्टिंग के लिए पदवार आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। परिणाम के आधार पर, उम्मीदवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड, सीबीआईसी में रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए एसएससी द्वारा नामित किया जाता है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की 18 मार्च को जारी की गई थी। इससे पहले आयोग ने अंतिम परिणाम 12 मार्च को जारी किया। टियर 2 परीक्षा 18, 19, 20 और 31 जनवरी, 2025 को सीबीटी मोड में आयोजित की गई।
एसएससी ने सीजीएल फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। ऑप्शन और प्रेफरेंस फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2024 थी। इससे पहले टियर-1 का रिजल्ट 5 दिसंबर 2024 को घोषित किया गया था।
एसएससी सीजीएल 2024 के तहत इंस्पेक्टर (परीक्षक), कार्यकारी सहायक, इंस्पेक्टर (सीजीएसटी), कर सहायक और निवारक अधिकारी जैसे कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। वरीयता फॉर्म भरने के लिए 25 मार्च 2025 तक का समय दिया गया था।
कृपया ध्यान दें कि यदि आप समय पर वरीयता नहीं भरते हैं, तो आपकी कोई भी विशेष वरीयता नहीं मानी जाएगी। फिर विभाग आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी जोन या विभाग में पदस्थ कर सकता है।
Also readSSC CGL Final Answer Key 2024: एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और टियर 2 के अंक जारी
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएससी सीजीएल 2024 अंतिम परिणाम की जांच कर सकते हैं-