NVS Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय समिति नॉन टीचिंग भर्ती आवेदन की फिर आगे बढ़ी लास्ट डेट, 14 मई तक मौका
Saurabh Pandey | May 8, 2024 | 01:08 PM IST | 2 mins read
नवोदय विद्यालय में नॉन-टीचिंग भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। एनवीएस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।
नई दिल्ली : नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) की तरफ से नवोदय विद्यालय में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर से 14 मई तक आगे बढ़ा दिया गया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो अंतिम तिथि तक आवेदन करने से चूक गए हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर है। एनवीएस भर्ती के तहत गैर-शिक्षण पदों पर पंजीकरण करने के लिए अभ्यर्थियों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nvs.ntaonline.in पर जाना होगा।
नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) ने पहले नवोदय विद्यालय में गैर-शिक्षण पदों ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख को 7 मई तक आगे बढ़ाया था, लेकिन एक बार फिर अब आखिरी डेट को 14 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1377 गैर-शिक्षण पदों को भरना है।
NVS Teaching Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
एनवीएस भर्ती 2024 के तहत 1377 गैर-शिक्षण पदों को भरना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
- महिला स्टाफ नर्स - 121 पद
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर - 5 पद
- ऑडिट असिस्टेंट - 12 पद
- जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर - 4 पद
- कानूनी सहायक - 1 पद
- स्टेनोग्राफर - 23 पद
- कंप्यूटर ऑपरेटर - 2 पद
- कैटरिंग सुपरवाइजर - 78 पद
- जूनियर सचिवालय सहायक - 381 पद
- इलेक्ट्रीशियन सह प्लम्बर - 128 पद
- लैब अटेंडेंट - 161 पद
- मेस हेल्पर - 442 पद
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ - 19 पद
NVS Non Teaching Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
महिला स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से 1000 रुपये का आवेदन शुल्क और 500 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा। उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला स्टाफ नर्स को छोड़कर सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से 500 रुपये का आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग शुल्क 500 रुपये लिया जाएगा। उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। किसी भी पद पर आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों से केवल 500 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
NVS Recruitment 2024 Online Apply: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- एनटीए पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आगे बढ़ें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल