NVS Non-Teaching Recruitment 2025: एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Santosh Kumar | May 2, 2025 | 10:12 AM IST | 1 min read
एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा 14 से 19 मई तक आयोजित की जाएगी। एनवीएस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले जारी करेगा।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती 2024 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा 1,377 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जाएगी। एनवीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर परीक्षा सिटी स्लिप के संबंध में अधिसूचना जारी की है। एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती 2025 परीक्षा 14 मई से आयोजित की जाएगी।
एनवीएस द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी संबंधित उम्मीदवार निर्धारित लॉगिन विवरण का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से एनवीएस गैर शिक्षण भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
NVS Non-Teaching Recruitment 2025: एडमिट कार्ड डेट
एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा 14 से 19 मई तक आयोजित की जाएगी। एनवीएस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले जारी करेगा। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्टेनोग्राफर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर सचिवालय सहायक, मेस हेल्पर, लैब अटेंडेंट, सहायक अनुभाग अधिकारी, जूनियर अनुवाद अधिकारी, ऑडिट सहायक, महिला स्टाफ नर्स के पदों को भरा जाएगा।
इसके अलावा कैटरिंग सुपरवाइजर, इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर, लीगल असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे पद भी शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
NVS Non-Teaching City Slip 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'इंपॉर्टेंट न्यूज़ सेक्शन' पर जाएं।
- एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एनवीएस नॉन टीचिंग सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UPSC Exam Schedule 2025: यूपीएससी सीएमएस और आईईएस/आईएसएस एग्जाम शेड्यूल जारी, upsc.gov.in पर करें चेक
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरा परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षाएं 20, 21 और 22 जून 2025 को विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएंगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी