NVS Non-Teaching Recruitment 2024: एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 7 मई तक करें अप्लाई
Santosh Kumar | April 30, 2024 | 05:11 PM IST | 3 mins read
नवोदय विद्यालय में नॉन-टीचिंग भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। एनवीएस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नवोदय विद्यालय में गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इस भर्ती की पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अब 7 मई तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पंजीकरण करने के लिए अभ्यर्थियों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nvs.ntaonline.in पर जाना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1377 पदों को भरना है।
नॉन टीचिंग भर्ती में महिला स्टाफ नर्स के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवार को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीएच वर्ग के लिए शुल्क 500 रुपये है। आवेदन/परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो 9 से 11 मई तक खुली रहेगी।
NVS Non-Teaching Vacancy 2024: आयु सीमा
नवोदय विद्यालय में नॉन-टीचिंग भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। एनवीएस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आयु सीमा से संबंधित जानकारी एनवीएस द्वारा जारी अधिसूचना में जांच लें और उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Navodaya Vidyalaya Bharti 2024: रिक्ति विवरण, पात्रता मानदंड
उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति द्वारा 1377 गैर-शिक्षण भर्ती के लिए रिक्तियों और पात्रता मानदंड का विवरण नीचे विस्तार से देख सकते हैं-
|
पोस्ट नाम |
कुल पोस्ट |
नवोदय विद्यालय नॉन टीचिंग पद पात्रता |
|---|---|---|
|
महिला स्टाफ नर्स |
121 |
|
|
सहायक अनुभाग अधिकारी एएसओ |
05 |
|
|
ऑडिट सहायक |
12 |
|
|
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी |
04 |
|
|
विधि सहायक |
01 |
|
|
आशुलिपिक |
23 |
|
|
कंप्यूटर ऑपरेटर |
02 |
|
|
खानपान पर्यवेक्षक |
78 |
|
|
कनिष्ठ सचिवालय सहायक मुख्यालय |
21 |
|
|
जूनियर सचिवालय सहायक जेएनवी कैडर |
360 |
|
|
इलेक्ट्रीशियन सह प्लम्बर |
128 |
|
|
लैब अटेंडेंट |
161 |
|
|
मेस हेल्पर |
442 |
|
|
मल्टी टास्किंग स्टाफ एमटीएस |
19 |
|
NVS Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणो का पालन करके एनवीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nvs.ntaonline.in पर जाएं।
- यहां, 'New Candidate Register Here' पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिशन के लिए निर्देश और प्रक्रिया को पढ़ें।
- स्वयं को सत्यापित करें और नीचे पोर्टल पर सबमिट करें।
- आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए विकल्प चुनें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज़ अपलोड कर शुल्क कर भुगतान करें।
- Submit करने से पहले डिटेल जांचे पुष्टीकरण फॉर्म, डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Punjab Board 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी; 93.04 रहा पास प्रतिशत
बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित करने की आधिकारिक घोषणा की है। पंजाब बोर्ड 12वीं स्कोरकार्ड जांचने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी