Santosh Kumar | April 30, 2024 | 04:43 PM IST | 2 mins read
पंजाब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी माह में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। पीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 13 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित करने की आधिकारिक घोषणा की है। पंजाब बोर्ड 12वीं स्कोरकार्ड जांचने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
New: Punjab 12th Compartment Result 2026 - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
पंजाब बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 2,84,452 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,64,662 छात्र परीक्षा में सफल हुए। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं क्लास का पास प्रतिशत 93.04 रहा है। 12वीं की परीक्षा में 1,31,025 छात्राएं शामिल हुई थी, जिनमें से 1,25,449 सफल हुईं। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.74 फीसदी रहा है। वहीं 1,39,210 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं, जिनका पासिंग प्रतिशत 90.74 फीसदी दर्ज किया गया है।
उम्मीदवार नीचे परीक्षा टॉपर्स के नाम देख सकते हैं-
| रैंक | छात्र का नाम | अंक |
|---|---|---|
| 1 | एकमप्रीत सिंह | 500 |
| 2 | रविउदय सिंह | 500 |
| 3 | अश्वनी | 499 |
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 को एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं-
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम पंजाब बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर कर सकते हैं-
पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणामों में उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों का संयुक्त उत्तीर्ण प्रतिशत 92.73 प्रतिशत है, और शहरी क्षेत्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.57 प्रतिशत है।
पंजाब इंटरमीडिएट परीक्षा में 16,641 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। जबकि 2,981 ऐसे हैं जो परीक्षा पास नहीं कर सके। जबकि 168 विद्यार्थियों को किसी कारणवश परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया।
पंजाब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी माह में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। पीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 13 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। पंजाब बोर्ड 12वीं में एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
यूजीसी नेट जून परीक्षा अब 18 जून को आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को पत्र लिखकर प्रस्तावित तिथि को संशोधित करने की मांग की थी।
Santosh Kumar