Trusted Source Image

UP Police Computer Operator Result: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, 930 चयनित

Saurabh Pandey | February 7, 2026 | 08:50 PM IST | 1 min read

बोर्ड ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए आगे की प्रक्रिया से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। बोर्ड ने साफ किया है कि आगे की प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्त से जुड़ी जानकारी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट के जरिये साझा की जाएगी।

अभ्यर्थियों की चयन उनकी कैटेगरी और मेरिट के आधार पर किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
अभ्यर्थियों की चयन उनकी कैटेगरी और मेरिट के आधार पर किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 930 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए 1 नवंबर 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। सभी चरणों में सफल पाए गए 930 अभ्यर्थियों की श्रेणीवार चयन सूचियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई है।

कैटेगरीवाइज चयनित उम्मीदवारों की संख्या

श्रेणी
पदों की संख्या
चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
अनारक्षित
381
381
ईडब्ल्यूएस
91
91
ओबीसी
249
249
एससी
193
193
एसटी
16
16

Also read RSSB Staff Nurse Final Result 2025: आरएसएसबी स्टाफ नर्स रिजल्ट, कटऑफ घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

UP Police Computer Operator Result: श्रेणीवार कटऑफ

श्रेणी
लंबवत आरक्षण कटऑफ
महिला श्रेणी की कटऑफ
अनारक्षित
139.6226376
127.0440216
ईडब्ल्यूएस
123.2704368
127.0440216
ओबीसी
132.0754680
101.8867896
एससी
108.1760976
81.7610040
एसटी
81.7610040
119.4968520

बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई

बोर्ड ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए आगे की प्रक्रिया से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। बोर्ड ने साफ किया है कि आगे की प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्त से जुड़ी जानकारी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट के जरिये साझा की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications