Saurabh Pandey | February 7, 2026 | 05:23 PM IST | 2 mins read
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी भर्ती के लिए फाइनल चयन सीईटी फेज-1 और फेज 2 लिखित परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर होगा। एचएसएससी फेज-2 परीक्षा के लिए रिक्तियों की संख्या से दस गुना तक उम्मीदवारों को (सीईटी स्कोर के आधार पर) शॉर्टलिस्ट करेगा।

नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें ग्रुप सी के 4,227 पदों की घोषणा की गई है। केवल वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने ग्रुप सी पदों के लिए सीईटी फेज 1 उत्तीर्ण किया है।
एचएसएससी सीईटी फेज 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2026 है।
एचएसएससी सीईटी फेज 2 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) की कुल संख्या 100 होगी, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। वहीं परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट होगी। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रश्न पत्र दो भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) में होगा और ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों की तलाशी ली जाएगी। किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवारों को निम्नलिखित वस्तुएं परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है-
श्रेणी (Category) | न्यूनतम योग्यता अंक (Minimum Qualifying Marks) |
सामान्य श्रेणी (General Category) | 50% |
आरक्षित श्रेणी (Reserved Category) | 40% |