Trusted Source Image

CG Vyapam SI Recruitment 2026: सीजी व्यापम ने 200 उप निरीक्षक पदों पर निकाली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Santosh Kumar | February 7, 2026 | 09:05 AM IST | 2 mins read

राज्य के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। सभी छूटों को मिलाकर, अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर शुरू हो गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर शुरू हो गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने सब-इंस्पेक्टर के 200 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, नवा रायपुर के तहत है। आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसमें चुने गए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-6 के अनुसार सैलरी मिलेगी।

सीजी व्यापम द्वारा आयोजित सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन से 27 फरवरी को शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में गलतियों को सुधारने की सुविधा 28 फरवरी से 2 मार्च तक शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

CG Vyapam SI Recruitment 2026: सीजी व्यापम भर्ती परीक्षा की तिथि

सीजी व्यापम एसआई भर्ती लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड 20 अप्रैल को व्यापम की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा शुल्क आवेदन के समय ऑनलाइन जमा करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा में शामिल होने पर परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया होगा।

Also readCG Vyapam Apex Bank Result 2026: सीजी व्यापम अपेक्स बैंक रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी

CG Vyapam Recruitment 2026: पात्रता और आवेदन फीस

उप निरीक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार विज्ञापन में दी गई शैक्षणिक योग्यता और आयु से संबंधित शर्तों को देखें।

जारी अधिसूचना के अनुसार, चुने गए उम्मीदवारों को तीन साल के प्रोबेशन पीरियड पर नियुक्त किया जाएगा, और अगर इस दौरान उनका काम और व्यवहार संतोषजनक पाया जाता है, तो प्रोबेशन पूरा होने के बाद उन्हें रेगुलर कर दिया जाएगा।

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹350, अन्य पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट्स को ₹250, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और पीडबल्यूडी कैंडिडेट्स को ₹200 एप्लीकेशन फीस देनी होगी। फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications