NTA CURE 2023: एनटीए ने केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा स्टेज-2 एग्जाम डेट की जारी, 14 मार्च से होगी शुरू
Abhay Pratap Singh | March 5, 2024 | 05:36 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एनटीए सीयूआरई 2023 चरण-2 परीक्षा 14, 15, 19 और 20 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। एनटीए जल्द प्रवेश पत्र जारी करेगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा स्टेज-2 (NTA CURE 2023) के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एनटीए सीयूआरई चरण-2 परीक्षा 14, 15, 19 और 20 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी।
सीयूआरई एग्जाम 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं। स्टेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
सीयूआरई एग्जाम 2023 का आयोजन उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक तिथि को तीन शिफ्ट में किया जाएगा। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक कराई जाएगी। जबकि तीसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा।
नोटिस में बताया गया कि विभिन्न विश्वविद्यालयों में एक ही प्रकार के पद (समान पेपर वाले) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए एक ही स्थान पर (प्रवेश पत्र के अनुसार) उपस्थित हो सकते हैं। उन सभी विश्वविद्यालयों के परिणाम तैयार करने के लिए उनके अंकों पर विचार किया जाएगा, जहां उन्होंने एक ही पद के लिए आवेदन किया है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने बताया कि 21 फरवरी को ग्रुप बी और ग्रुप सी (गैर-शैक्षणिक) पदों के लिए चरण-1 CURE-2023 परीक्षा के प्रोविजनल रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को चरण-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। स्टेज-1 एग्जाम का आयोजन 8 जनवरी 2024 को किया गया था।
NTA CURE 2023: सेंट्रल यूनिवर्सिटी
सीयूआरई चरण-2 परीक्षा 2023 देश के चार विश्वविद्यालयों के लिए आयोजित की जाएगी, जो निम्मलिखित हैं:
- हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला
- महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी
- पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा
- इग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी हैदराबाद
एनटीए द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट https://nta.ac.in/ या https://exams.nta.ac.in/CUREC/ पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011- 69227700 या 011- 40759000 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]MP Board Exam 2024: एमपी में सरकारी, निजी स्कूलों, मदरसा में कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा कल से होगी शुरू
मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 25.50 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। एमपी बोर्ड एग्जाम में सरकारी विद्यालयों के छात्रों के साथ ही निजी स्कूल और मदरसों के भी विद्यार्थी शामिल होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’