BHU Nursing Officer Exam Schedule: बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का शेड्यूल bhu.ac.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 26, 2024 | 06:04 PM IST | 1 min read
बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 का परीक्षा कार्यक्रम देखने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाना होगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bh.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा के माध्यम से 221 रिक्तियों को भरा जाएगा।
BHU Nursing Officer Recruitment 2024: परीक्षा कार्यक्रम
एनटीए की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2024 कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में 12 अप्रैल 2024 को देशभर के 40 शहरों आयोजित की जाएगी। 28 मार्च को एनटीए परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। BHU Nursing Officer Recruitment 2024 एडमिट कार्ड 9 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
BHU Nursing Officer Recruitment 2024 Syllabus: परीक्षा पैटर्न
बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2024 बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) आधारित होगी। पार्ट A में टेक्निकल विषय (नर्सिंग) होगा। इसमें 30 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा और कुल मिलाकर 120 अंक होंगे। जबकि पार्ट B जनरल एप्टीट्यूड एंड अवेयरनेस पर आधारित होगा। इसमें 20 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 80 अंक दिए जाएंगे।
BHU Nursing Officer Recruitment 2024 Apply Online: चयन प्रक्रिया
बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2024 की जांच के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर चयन प्रक्रिया 2024 इस प्रकार है-
- लिखित परीक्षा
- कौशल परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा