NEET UG 2026: नीट री-एग्जाम के लिए मौजूदा पता अपडेट करने व परीक्षा शहर चुनने की विंडो ओपन

Santosh Kumar | May 15, 2026 | 10:55 PM IST | 1 min read

एनटीए देश के सभी मेडिकल संस्थानों में अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित करेगी।

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
नीट यूजी अपडेशन विंडो अभी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ओपन है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए एक अहम सुविधा शुरू की है। अब उम्मीदवार अपना मौजूदा पता अपडेट कर सकते हैं और अपनी पसंद का परीक्षा शहर भी चुन सकते हैं। यह विंडो अभी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ओपन है। एनटीए ने पेपर लीक विवाद के बाद, 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा के सिलसिले में ये प्रक्रिया शुरू की है।

एनटीए सभी मेडिकल संस्थानों में अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित करेगी। नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की अवधि दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

NEET UG 2026 Exam: 15 से 21 मई तक विंडो सक्रिय

नीट परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न शहरों में पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में 13 भाषाओं में यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

जिन उम्मीदवारों को वर्तमान पते में बदलाव के कारण पसंदीदा परीक्षा शहर बदलने की आवश्यकता है, वे 15 से 21 मई तक ऐसा कर सकते हैं। वर्तमान पते और शहर के चुनाव को अपडेट करने की सुविधा केवल 21 मई तक ही उपलब्ध रहेगी।

Also read NEET 2026 Re-Exam Live: एनटीए ने नीट यूजी री-एग्जाम डेट किया जारी, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

NEET UG Admit Card 2026: नीट एडमिट कार्ड डेट 2026

जो छात्र इस सुविधा का लाभ नहीं उठाते हैं, उनके लिए शहर का मौजूदा चुनाव ही मान्य रहेगा। उम्मीदवार इस सुविधा के जरिए नीट री-एग्जाम के लिए अपनी पहली और दूसरी पसंद के परीक्षा शहरों का चयन कर सकते हैं।

उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नीट 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]