CUET PG 2026 Admit Card: एनटीए ने सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 11, 12 और 13 मार्च की परीक्षा तिथि के लिए किया जारी
Abhay Pratap Singh | March 8, 2026 | 11:29 AM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 11, 12 और 13 मार्च को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर अपना सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र परीक्षार्थियों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। एनटीए सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च तक 157 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित कर रहा है।
एनटीए ने नोटिस में कहा कि, “छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अंडरटेकिंग के साथ अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दिए गए निर्देश को ध्यान से पढ़ें।” अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के साथ फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर या उसमें दी गई जानकारी में कोई गड़बड़ी होने पर कैंडिडेट एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
पेपर में कुल 300 अंकों के लिए 75 डोमेन-स्पेसिफिक प्रश्न पूछे जाएंगे। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
CUET PG Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
- सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार