NTA GAT-B and BET Admit Card 2026: जीएटी-बी और बीईटी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें; परीक्षा 17 मई को होगी
Abhay Pratap Singh | May 14, 2026 | 08:46 AM IST | 1 min read
जीएटी-बी/ बीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (BET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/gat-bet/ पर जाकर एनटीए जीएटी-बी एंड बीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
जीएटी-बी/ बीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एनटीए जीएटी-बी एंड बीईटी हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जीएटी-बी और बीईटी 2026 परीक्षा 17 मई, 2026 (रविवार) को देश भर के 54 शहरों में स्थित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट अपने प्रवेश पत्र में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से जारी किया गया है, बशर्ते वे पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई किसी भी जानकारी के साथ छेड़छाड़ या परिवर्तन न करें।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर या उसमें दी गई जानकारी में कोई विसंगति पाए जाने पर अभ्यर्थी एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 या dbt@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए www.nta.ac.in पर जाएं।
GAT-B and BET Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करने उम्मीदवार जीएटी बी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/gat-bet/ पर जाएं।
- जीएटी-बी और बीईटी 2026 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
- उम्मीदवार विवरण जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी