Abhay Pratap Singh | May 14, 2026 | 07:45 AM IST | 2 mins read
एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से आज कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड की घोषणा के बाद मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित हुए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना एचबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एचबीएसई कक्षा 10वीं स्कोरकार्ड 2026 में प्राप्त अंक, कुल जीपीए, छात्र का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, कुल अंक, विषयवार प्राप्त अंक और एनरोलमेंट नंबर जैसे विवरण शामिल होंगे।
एचबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल रहते हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी परीक्षा 2026 26 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी।
पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 92.49% दर्ज किया गया था। इसमें 91.07% लड़के और 94.06% लड़कियां सफल हुई थीं। वहीं, वर्ष 2024 में कुल 95.22% विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे, जिनमें लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% और लड़कियों का 96.32% रहा था।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी एचबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RESULTHB10 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। इससे पहले, हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: