NTA Exams 2025 Live: जेईई मेन हॉल टिकट जल्द; नीट यूजी फॉर्म कब आएगा, सीयूईटी परीक्षा पर लेटेस्ट अपडेट जानें
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने अभी तक सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा तिथि और नीट यूजी 2025 शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई है।
Abhay Pratap Singh | January 13, 2025 | 10:59 PM IST
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से 18 या 19 जनवरी को सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2025 हाल टिकट जारी किया जाएगा। एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 की सभी परीक्षा तिथियों के लिए ugcnet.nta.ac.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 16 से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी 2025 -
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नई आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2025 (NEET UG 2025) के लिए परीक्षा तिथि और रजिस्ट्रेशन शेड्यूल की घोषणा करेगी। नीट 2025 सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने नीट के विषयों में कोई बदलाव न करते हुए सिलेबस तैयार किया है।
सीयूईटी यूजी 2025 -
एनटीए की ओर से अभी तक सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है। टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी एग्जाम डेट 2025 की घोषणा एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर की जाएगी। बता दें कि, पिछले साल CUET UG 2024 परीक्षा 15 से 18 मई के बीच पेन एवं पेपर मोड में और 21 से 24 मई के बीच ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
जेईई मेन 2025 -
एनटीए ने सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जेईई मेन परीक्षा पर्ची में उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। जेईई मेन्स हाल टिकट 2025 परीक्षा से तीन दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन 2025 सत्र-1 का आयोजन 22 जनवरी से 30 जनवरी, 2025 तक किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2025 जनवरी सत्र एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। जेईई मेन जनवरी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा।
जेईई मेन 2025 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, पेपर 1 (बीई/बीटेक) 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को और पेपर 2 30 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 दो शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। वहीं, पेपर 2 एक शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
January 13, 2025 | 10:59 PM IST
JEE Main Application Form 2025: जेईई मेन परीक्षा अवधि
जेईई मेन पेपर 1 के लिए कुल समय अवधि गैर-पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 3 घंटे और पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 4 घंटे है।
January 13, 2025 | 10:45 PM IST
JEE Main 2025 Admit Card: जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड विवरण
जेईई मेन हॉल टिकट 2025 में परीक्षा केंद्र का नाम, शिफ्ट का समय, परीक्षा के दिन के निर्देश सहित विवरण प्रदर्शित होंगे।
ये भी पढ़ें: JEE Main 2025: जेईई मेन 2025 के लिए अच्छी रैंक क्या है? एनालिसिस और टिप्स जानें
January 13, 2025 | 09:35 PM IST
NTA UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित होने का कारण?
जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए ने कहा कि एनटीए को पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के मद्देनजर 15 जनवरी 2025 को निर्धारित यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित करने की कई सिफारिशें मिली हैं।
January 13, 2025 | 08:31 PM IST
UGC NET Postponed: नई परीक्षा तिथि का ऐलान जल्द
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 3 से 16 तक निर्धारित है, हालांकि अब 15 जनवरी को होने वाली परीक्षा अलग तिथि पर होगी। एनटीए जल्द ही नई परीक्षा तिथि की घोषणा करेगा। इसकी घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जाएगी।
January 13, 2025 | 07:39 PM IST
UGC NET 2024 Postponed: 15 जनवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित होने के संबंध में एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर नोटिस जारी किया है।
January 13, 2025 | 07:08 PM IST
CUET UG 2025 Exam Date: सीयूईटी यूजी परीक्षा तिथि 2025
सीयूईटी 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा अभी एनटीए द्वारा की जानी बाकी है। सीयूईटी परीक्षा तिथि 2025 की घोषणा nta.ac.in पर की जाएगी।
ये भी पढ़ें: CUET 2025: सीयूईटी परीक्षा दिशानिर्देश संशोधित; सीबीटी मोड में एग्जाम, यूजीसी ने घटाई पेपरों की संख्या
January 13, 2025 | 06:22 PM IST
NEET 2025 Syllabus: नीट 2025 पाठ्यक्रम जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर नीट 2025 पाठ्यक्रम उपलब्ध करा दिया है।
January 13, 2025 | 05:39 PM IST
Sainik School Admission: सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 2025 के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। छात्र 23 जनवरी तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
January 13, 2025 | 05:13 PM IST
JEE Mains Session 2: जेईई मेन 2025 सत्र 2 डेट्स
आईआईटी, एनआईटी और अन्य कॉलेजों में बीई, बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईआईटी जेईई मेन 2025 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2025 सत्र 2 को 1 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा।
January 13, 2025 | 04:45 PM IST
JEE Main 2025 City Intimation Slip: जेईई सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन सत्र 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी।
- डिटेल्स चेक करके जेईई मेन सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करें।
January 13, 2025 | 04:10 PM IST
JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डेट
जेईई मेन परीक्षा शुरू होने से 3 दिन पहले यानी 19 जनवरी को जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2025: एनआईटी सुरथकल के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें एलिजिबिलिटी, ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
January 13, 2025 | 03:04 PM IST
JEE Main Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए निम्मलिखित चरणों का पालन करते हुए बीटेक व बीई जेईई मेन प्रवेश पत्र 2025 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- JEE Main Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड बीटेक डिस्प्ले पर दिखाई देगा।
- छात्र इसे डाउनलोड करें व प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
January 13, 2025 | 02:41 PM IST
JEE Mains 2025 Exam Date: जेईई मेन्स 2025 परीक्षा तिथि
एनटीए जेईई मेन 2025 का पहला सत्र 22 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
January 13, 2025 | 01:58 PM IST
NTA Exams 2025 Live: सीयूईटी 2025 के लिए संभावित परीक्षा तिथि
एनटीए जल्द ही nta.ac.in पर CUET 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा कर सकता है। CUET 2024 शेड्यूल के आधार पर, परीक्षा 15 से 24 मई, 2025 तक आयोजित होने की संभावना है।
January 13, 2025 | 01:38 PM IST
NTA Exams 2025 Live: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लॉगिन क्रेडेंशियल
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना आवश्यक है।
January 13, 2025 | 01:10 PM IST
NTA Exams 2025 Live: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 लिंक ugcnet.nta.ac.in पर सक्रिय है।
January 13, 2025 | 12:42 PM IST
NTA Exams 2025 Live: जेईई मेन एडमिट कार्ड जल्द
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगी। आवेदक आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से जेईई मेन्स हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
January 13, 2025 | 12:00 PM IST
NTA Exams 2025 Live: जेईई मेन में नेगेटिव मार्क्स से बचने के टिप्स
- पहले उन प्रश्नों के उत्तर दें, जिन्हें उम्मीदवार जानते हैं।
- अनुमान लगाने से बचें।
- समय मैनेजमेंट का पालन करें।
- मॉक टेस्ट का अभ्यास करें
- शांत एवं संयमित रहें।
January 13, 2025 | 11:43 AM IST
NTA Exams 2025 Live:जेईई मेन एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
एनटीए ने अभी तक जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड (jee mains exam date) जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की है। हालांकि, जेईई मेन एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले 18 या 19 जनवरी को जारी होने की उम्मीद है।
January 13, 2025 | 11:03 AM IST
NTA Exams 2025 Live: पिछले वर्ष के लिए जेईई मेन कट-ऑफ
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में जेईई मेन 2024 कट-ऑफ (nta jee mains admit card) की जांच कर सकते हैं:
कैटेगरी | कटऑफ |
---|---|
सामान्य | 93.2362181 |
सामान्य-पीडब्ल्यूडी |
0.0018700
|
ईडब्ल्यूएस |
81.3266412
|
ओबीसी |
79.6757881
|
एससी |
60.0923182
|
एसटी | 46.6975840 |
January 13, 2025 | 10:32 AM IST
NTA Exams 2025 Live: जेईई मेन सिटी स्लिप विवरण
nta jee mains 2025 परीक्षा शहर सूचना पर्ची पर निम्नलिखित विवरण प्रदर्शित होंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म तिथि
- आवंटित शहर
- जेईई मेन परीक्षा तिथि 2025
January 13, 2025 | 10:06 AM IST
NTA Exams 2025 Live: जेईई मेन की तैयारी अंतिम समय में कैसे करें?
विशेषज्ञों के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा के लिए 10 दिन से भी कम समय बचा है, ऐसे में छात्रों को अधिक से अधिक जेईई मेन मॉक टेस्ट देने चाहिए और समय प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए।
January 13, 2025 | 09:38 AM IST
NTA Exams 2025 Live: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लॉगिन क्रेडेंशियल
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें - UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप सभी एग्जाम डेट्स के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जारी
January 13, 2025 | 09:31 AM IST
NTA Exams 2025 Live: नीट की नई वेबसाइट
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जानकारी दी है कि नीट 2025 की नई आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in है।
इसे भी पढ़ें - NEET PG 2024: एमबीबीएस के बाद सबसे अधिक मांग वाले टॉप 5 पीजी मेडिकल कोर्स; फीस और एलिजिबिलिटी जानें
January 13, 2025 | 09:30 AM IST
NTA Exams 2025 Live: जेईई मेन सिटी स्लिप
एनटीए ने जेईई मेन 2025 परीक्षा शहर सूचना पर्ची jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIT Admission 2025: आईआईटी में बिना जेईई कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें क्या-क्या हैं विकल्प
- Top Dental Colleges in India 2025: भारत के टॉप डेंटल कॉलेज कौन से हैं? एलिजिबिलिटी, रैंक, फीस जानें
- JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जल्द; जानें टॉप एनआईटी की कोर्स-वाइज ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
- GATE 2025: आईआईटी कानपुर में एमटेक प्रोग्राम के लिए गेट कटऑफ क्या होगी? रैंक, फीस और पात्रता जानें
- JEE Main 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
- JEE Advanced 2025: आईआईटी पटना के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी जालंधर के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी अगरतला के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी रोपड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रान्चवाइज रैंक स्कोर जानें