NTA CMAT 2025 Result: एनटीए सीमैट रिजल्ट जल्द होगा जारी, exams.nta.ac.in/CMAT से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | February 8, 2025 | 04:18 PM IST | 1 min read
सीमैट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 का रिजल्ट जारी कर सकती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT के माध्यम से एनटीए सीमैट रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए सीमैट रिजल्ट 2025 किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug | Sep
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship | Trend Analysis
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एनटीए ने आधिकारिक तौर पर सीमैट रिजल्ट 2025 डेट की घोषणा नहीं की है। पिछले वर्ष के रुझानों के आधार पर, सीमैट रिजल्ट 2025 10 फरवरी तक आने की उम्मीद है। एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी कर दी है।
NTA CMAT 2025 Result: सीमैट रिजल्ट 2025 डिटेल्स
सीमैट रिजल्ट 2025 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। प्रोविजनल सीमैट आंसर की 2025 31 जनवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 2 फरवरी तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया।
सीमैट परीक्षा 25 जनवरी को देश भर के 107 शहरों में स्थित 178 केंद्रों पर सीबीटी मोड में दो पालियों में 74,012 उम्मीदवारों के लिए कराई गई। छात्रों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
सीमैट 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, लिंग, जन्म तिथि, सीमैट पंजीकरण संख्या, अनुभागीय और समग्र अंक, अनुभागीय और समग्र प्रतिशत और योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल होंगे।
Also read CMAT Answer Key 2025: सीमैट आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो क्लोज, रिजल्ट कब आएगा ?
CMAT Result 2025: सीमैट स्कोर बनाम पर्सेंटाइल
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में अपेक्षित सीमैट स्कोर बनाम पर्सेंटाइल की जांच कर सकते हैं-
|
सीमैट 2025 मार्क्स |
सीमैट 2025 पर्सेंटाइल |
|---|---|
|
345-350 |
100 |
|
281-340 |
90-99.99 |
|
201-280 |
81-89 |
|
171-200 |
71-80 |
|
141-170 |
61-70 |
|
116-140 |
51-60 |
|
116 से नीचे |
51 से नीचे |
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार