Santosh Kumar | February 2, 2025 | 02:07 PM IST | 2 mins read
सीमैट 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 25 जनवरी को देश भर के 107 शहरों में स्थित 178 केंद्रों पर सीबीटी मोड में दो पालियों में आयोजित की गई।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 2 फरवरी को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 के लिए प्रोविजनल आंसर-की आपत्ति विंडो को बंद कर देगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं और उन्हें लगता है कि जारी सीमैट 2025 आंसर-की में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT के जरिए सीमैट 2025 प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीमैट 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 25 जनवरी को देश भर के 107 शहरों में स्थित 178 केंद्रों पर सीबीटी मोड में दो पालियों में 74,012 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवार शाम 9 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आपत्तियां प्राप्त होने के बाद सीमैट की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। प्रोसेसिंग फीस का भुगतान 2 फरवरी की रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। चुनौती के लिए फीस किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी।
उम्मीदवारों को सीमैट आंसर-की 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देकर अपनी चुनौती दर्ज कर सकते हैं।
यदि चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पर लागू किया जाएगा। एनटीए सीमैट रिजल्ट संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
उम्मीदवार सीमैट आंसर-की 2025 के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच कर सकते हैं-
सीमैट 2025 से संबंधित किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।