Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, तत्काल कदम उठाने की मांग

Santosh Kumar | November 12, 2026 | 09:59 PM IST | 1 min read

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के सदस्यों और छात्रों ने नाक पर ऑक्सीजन मास्क लगा रखे थे और उनके हाथों में 'स्वस्थ दिल्ली के लिए छात्रों की स्वच्छ हवा की मांग' लिखी तख्तियां थीं।

विनोद जाखड़ ने कहा कि लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। (इमेज-एक्स/@VinodJakharIN)

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया और बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने तथा लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। यह प्रदर्शन रायसीना रोड स्थित एनएसयूआई मुख्यालय में किया गया। इसका नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया। छात्र संगठन ने कहा कि इस प्रदर्शन के जरिये बढ़ते प्रदूषण संकट और आम लोगों के स्वास्थ्य तथा रोजमर्रा की जिंदगी पर इसके प्रतिकूल प्रभाव को उजागर किया गया।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के सदस्यों और छात्रों ने नाक पर ऑक्सीजन मास्क लगा रखे थे और उनके हाथों में 'स्वस्थ दिल्ली के लिए छात्रों की स्वच्छ हवा की मांग' लिखी तख्तियां थीं।

यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब सर्दियों की शुरुआत के साथ दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 330 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

Also read दिल्ली में 11वीं-12वीं के दो छात्रों ने कम लागत वाला 'एयर प्यूरीफायर' बनाया, करीब 8,000 स्टूडेंट्स को मिला लाभ

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है। विनोद जाखड़ ने कहा कि लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। एनएसयूआई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस संबंध में एक पोस्ट साझा किया।

विनोद जाखड़ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "रेखा गुप्ता जी, दिल्ली की जनता ने आपको बेहतर हवा और बेहतर जीवन की उम्मीद के साथ चुना था, लेकिन आज बढ़ता AQI और जहरीली हवा सरकार की नाकामी की गवाही दे रहे हैं।"

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]