NPCIL Admit Card 2026: एनपीसीआईएल एडमिट कार्ड npcilcareers.co.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जांचें
Abhay Pratap Singh | February 18, 2026 | 01:34 PM IST | 1 min read
एनपीसीआईएल कैगा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और मोबाइल नंबर/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने कैगा साइट (Kaiga Site) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के माध्यम से एनपीसीआईएल 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन संख्या NPCIL/KAIGA SITE/HRM/01/2025 के तहत आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट रोल नंबर और मोबाइल नंबर/ जन्म तिथि की सहायता से अपना एनआईसीपीएल हाल टिकट 2026 जांच सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
एनपीसीआईएल कैगा साइट भर्ती 2025 के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 7 मार्च, 2026 से शुरू होगी। भर्ती परीक्षाएं कर्नाटक के कई शहरों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा के माध्यम से प्रशिक्षु, वैज्ञानिक सहायक-बी, तकनीशियन, सहायक ग्रेड-1, नर्स-ए सहित अन्य तकनीकी पदों को भरा जाएगा।
एनपीसीआईएल हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर उम्मीदवारों को तुरंत एनपीसीआईएल अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक https://ibpsreg.ibps.in/ncpfeb26/oecla_feb26/login.php?appid=a7f599a2893d6efc534995c24f5e9471 है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट एनपीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NPCIL Kaiga Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट एनपीसीआईएल कैगा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनपीसीआईएल करियर पोर्टल npcilcareers.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर “कैगा साइट भर्ती 2026 एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एमपीसीआईएल हाल टिकट जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षा में मुसलमानों के लिए निर्धारित 5 प्रतिशत आरक्षण किया रद्द
राज्य में कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की पिछली सरकार ने मराठा समुदाय को 16 प्रतिशत और मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा