NWR Apprentice Recruitment 2025: उत्तर पश्चिम रेलवे अपरेंटिस भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | October 3, 2025 | 11:42 AM IST | 2 mins read
उत्तर पश्चिम रेलवे अपरेंटिस भर्ती के तहत चयन सभी उम्मीदवारों के लिए तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। यह मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन में प्राप्त अंकों के प्रतिशत (न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ) उस ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
नई दिल्ली : उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज 3 अक्टूबर शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र इन रिक्तियों के लिए आरआरसी जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2025 तक है।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 2 नवंबर तक 15 वर्ष पूरी होनी चाहिए और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
NWR Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
उत्तर पश्चिम रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन (PWBD), महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि के माध्यम से किया जा सकता है।
NWR Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए और उसके पास राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) / राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
NWR Apprentice Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाएं।
- अब "अपरेंटिस 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
- आधार नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- अपनी व्यक्तिगत, शैक्षिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- अब स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन पत्र की समीक्षा करें और उसे जमा कर दें।
- आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
NWR Apprentice Recruitment 2025: डिवीजनवाइज रिक्तियों की संख्या
1. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर 426 पद
2. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर - 475 पद
3. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जयपुर 545 पद
4. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जोधपुर 450 पद
5. बी.टी.सी. कैरिज, अजमेर - 97 पद
6. बीटीसी लोको, अजमेर - 68 पद
7. कैरिज वर्कशॉप जोधपुर - 68 पद
8. कैरिज वर्कशॉप बीकानेर - 33 पद
9. कुल पदों की संख्या - 2162
NWR Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
चयन अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। यह मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन में प्राप्त अंकों के प्रतिशत (न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ) उस ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें अप्रेंटिसशिप की जानी है। नियुक्ति के लिए चयन के बाद, उम्मीदवार द्वारा विभाग/इकाई/ट्रेड बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल