Noida Airport Recruitment 2026: नोएडा एयरपोर्ट भर्ती के लिए आवेदन तिथि 6 जुलाई तक बढ़ी, पात्रता और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | June 15, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2442 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें ग्राउंड स्टाफ के 1257 पद, कार्गो एक्जिक्यूटिव के 639 पद और लोडर के 546 पद शामिल हैं।
नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सर्विसेज (NIAS) ने नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ी दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.co.in के माध्यम से 6 जुलाई तक नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2442 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें ग्राउंड स्टाफ के 1257 पद, कार्गो एक्जिक्यूटिव के 639 पद और लोडर के 546 पद शामिल हैं।
नोएड एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदकों को परीक्षा शुल्क के रूप में एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए 350 रुपये, कार्गो एग्जिक्यूटिव के लिए 300 रुपये और लोडर के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू है।
Noida International Airport Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.niasjewar.com पर जाएं।
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से पंजीकरण करें।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर पोर्टल में लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और नोएड एयरपोर्ट आवेदन का प्रिंट निकाल लें।
Also read RPSC APO Recruitment 2026: आरपीएससी एपीओ भर्ती के लिए 371 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 7 जुलाई
Noida Airport Recruitment 2026 Last Date: पात्रता और वेतन
नीचे सारणी में नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड और वेतन की जांच कर सकते हैं:
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
आयु सीमा
(1 अप्रैल, 2026 तक) |
वेतन |
|---|---|---|---|
|
एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ |
12वीं पास या उससे अधिक (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) |
18 से 30 वर्ष |
₹25,000 से ₹35,000 |
|
कार्गो एग्जिक्यूटिव |
12वीं पास या उससे अधिक (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) |
18 से 30 वर्ष |
₹25,000 से ₹35,000 |
|
लोडर (केवल पुरुष) |
10वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) |
20 से 40 वर्ष |
₹15,000 से ₹25,000 |
Noida Airport Recruitment 2026 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। लिखित परीक्षा पैटर्न यहां जांच सकते हैं:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | समय | अंक |
|---|---|---|---|
|
सामान्य जागरूकता (General Awareness) |
25 |
90 मिनट |
कुल 100 अंक (प्रत्येक विषय के लिए 25 अंक) |
|
अभिक्षमता एवं तर्कशक्ति (Aptitude & Reasoning) |
25 |
||
|
अंग्रेजी ज्ञान (English Knowledge) |
25 |
||
|
विमानन ज्ञान (Aviation Knowledge) |
25 |
||
|
कुल |
100 |
अगली खबर
]UGC NET Admit Card 2026: यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर जल्द आने की उम्मीद, परीक्षा 22 जून से
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को अपने यूजीसी नेट जून 2026 प्रवेश पत्र के साथ स्व-घोषणा पत्र, बॉलपॉइंट पेन, पासपोर्ट साइज की फोटो, एक मूल फोटो पहचान पत्र, हैंड सैनिटाइजर और पारदर्शी पानी की बोतल लाने की अनुमति है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज