NMMS UP Scholarship 2025: एनएमएमएस यूपी स्कॉलरशिप पंजीकरण की लास्ट डेट 4 अक्टूबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | September 29, 2025 | 03:21 PM IST | 1 min read
एनएमएमएस उत्तर प्रदेश परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को यूपी एनएमएमएस परीक्षा के पाठ्यक्रम और एनएमएमएस परीक्षा पैटर्न का पालन करना होगा।
नई दिल्ली : परीक्षा नियामक प्राधिकरण उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप के लिए आवेदन पत्र जमा करने का समय सीमा बढ़ा दी है। यूपी के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 4 अक्टूबर 2025 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। एनएमएमएस उत्तर प्रदेश के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा कक्षा 8 के पात्र छात्रों को प्रतिवर्ष कुल 1,00,000 एनएमएमएस छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। एनएमएमएस परीक्षाएं राज्य स्तर पर SCERTS या शिक्षा विभागों द्वारा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती हैं।
एनएमएमएस छात्रवृत्ति एक केंद्रीय योजना है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई जारी रखने में मदद करने के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है।
NMMS Scholarship 2025-26: स्कॉलरशिप राशि
NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और मेरिट सूची में चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12000 रुपये की एनएमएमएस छात्रवृत्ति राशि प्राप्त होगी।
एनएमएमएस यूपी परीक्षा से कुछ हफ्ते पहले नवंबर 2025 में छात्रों को एनएमएमएस उत्तर प्रदेश के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
NMMS UP Scholarship 2025: परीक्षा तिथि
यूपी के लिए एनएमएमएस परीक्षा 9 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे- मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)। प्रत्येक पेपर की अवधि 90 मिनट होती है और प्रत्येक पेपर 90 अंकों का होता है। एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2025-26 उत्तीर्ण करने वाला कोई भी छात्र छात्रवृत्ति के लिए पात्र होगा।
NMMS Scholarship 2025-26: अभिभावक की सालाना आय
एनएमएमएसएस छात्रवृत्तियां प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे चयनित छात्रों के बैंक खातों में वितरित की जाती हैं। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदंडों में माता-पिता की आय 3.50 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार