NIRF Rankings 2024: एनआईआरएफ रैंकिंग आज दोपहर 3 बजे nirfindia.org पर होगी जारी
Abhay Pratap Singh | August 12, 2024 | 09:20 AM IST | 2 mins read
पिछले साल NIRF रैंकिंग में भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में आईआईटी मद्रास ने समग्र संस्थानों की श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय (MoE) आज यानी 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 (NIRF 2024) की घोषणा करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 ऑफिशियल वेबसाइट nirfindia.org पर मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन द्वारा साझा की जाएगी।
पिछले साल NIRF रैंकिंग के लिए कुल 8,688 संस्थानों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में आईआईटी मद्रास (IIT Madras) ने समग्र संस्थानों की श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। उसके बाद IISc बेंगलुरु और आईआईटी दिल्ली का स्थान था।
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 की घोषणा 13 विभिन्न श्रेणियों समग्र, विश्वविद्यालय, कॉलेज, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, लॉ, चिकित्सा, वास्तुकला, दंत चिकित्सा, नवाचार, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र और अनुसंधान संस्थान के लिए की जाएगी। भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में आईआईटी ने शीर्ष 8 स्थान प्राप्त किए।
‘विश्वविद्यालय’ श्रेणी में आईआईएससी बेंगलुरु शीर्ष स्थान पर रहा उसके बाद जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया का स्थान रहा। ‘कॉलेज’ श्रेणी में मिरांडा हाउस शीर्ष पर रहा जबकि एम्स दिल्ली ने ‘मेडिकल’ श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read Global Quest Report 2024: केवल 9% भारतीय Gen Zs उद्यमिता अपनाना चाहते हैं - रिपोर्ट
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार “NIRF देश भर के संस्थानों को रैंक करने के लिए एक कार्यप्रणाली की रूपरेखा तैयार करती है। यह कार्यप्रणाली मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) द्वारा विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों की रैंकिंग के लिए व्यापक मापदंडों की पहचान करने के लिए गठित एक कोर समिति द्वारा विकसित सिफारिशों और व्यापक समझ पर आधारित है।”
NIRF Ranking 2024: पैरामीटर एंड वेटेज
नीचे एनआईआरएफ रैंकिंग पैरामीटर एवं वेजेट की जांच कर सकते हैं:
- टीचिंग, लर्निंग एवं री-सोर्सेज - 30%
- रिसर्च एंड प्रोफेसनल प्रैक्टिस - 30%
- ग्रेजुएट रिजल्ट - 20%
- आउटरीच और समावेशिता - 10%
- धारणा -10%
Top Universities As Per NIRF Rankings 2023: टॉप यूनिवर्सिटी
एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 के अनुसार शीर्ष विश्वविद्यालय की सूची नीचे देख सकते हैं:
- भारतीय विज्ञान संस्थान
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया
- जादवपुर विश्वविद्यालय
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
- मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी
- अमृता विश्व विद्यापीठम
- वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- हैदराबाद विश्वविद्यालय
- दिल्ली विश्वविद्यालय
- कलकत्ता विश्वविद्यालय
- सविता चिकित्सा एवं तकनीकी विज्ञान संस्थान
- अन्ना विश्वविद्यालय
- शिक्षा 'ओ' अनुसंधान
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी