Saurabh Pandey | July 18, 2025 | 11:07 AM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली : महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, यूपी के कार्यालय ने यूपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग पंजीकरण के पहले राउंड का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण 18 जुलाई दोपहर 2 बजे शुरू होगा। दस्तावेजों को अपलोड करने के साथ पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा राशि जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 तक है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सरकारी / निजी मेडिकल / डेंटल कॉलेजों में यूजी कोर्स (एमबीबीएस / बीडीएस) की राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण का पहला राउंड आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in और dgme.up.gov.in पर शुरू होगा।
नीट यूजी 2025 प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित किए गये अभ्यर्थी ही यूपी नीट यूजी की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पात्र हैं। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को स्वयं के मोबाइल नंबर एवं ई-मेल का उपयोग करते हुए पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करना होगा, क्योंकि किसी भी प्रकार की सूचना का आदान-प्रदान पंजीकरण के समय प्रदान किए गए मोबाइल नंबर एवं ईमेल पर ही किया जाएगा।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों द्वारा एक लॉगिन पासवर्ड बनाया जाएगा, जिसका उपयोग विकल्प भरने के दौरान किया जाएगा। सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए सुरक्षा राशि 30,000 रुपये और निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए 2,00,000 रुपये होगी।
पाठ्यक्रम विवरण | सिक्योरिटी मनी |
|---|---|
राजकीय क्षेत्र की मेडिकल / डेंटल पाठ्यक्रम की सीटों के लिए | 30,000 रुपये |
निजी क्षेत्र की मेडिकल पाठ्यक्रम सीटों के लिए | 2,00,000 रुपये |
निजी क्षेत्र की डेंटल पाठ्यक्रम सीटों के लिए | 1,00,000 रुपये |
राजकीय तथा निजी क्षेत्र के मेडिकल कालेजों / डेंटल कालेजों के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग द्वारा आंवटित / प्रवेशित अभ्यर्थियों को फ्री एग्जिट की सुविधा होगी यानी कि पहले राउंड की काउंसलिंग से आवंटन के बाद यदि अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश नही लिया जाता है तो उसकी सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाएगी।