Abhay Pratap Singh | March 6, 2026 | 10:04 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने विज्ञापन संख्या पीआरपीबी-बी (सब इंस्पेक्टर कैडर) - 03/2025 के तहत सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस एसआई सिटी स्लिप 2026 जांच सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्ट सिटी स्लिप में अपने परीक्षा शहर का विवरण जांच सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 बाद में जारी किया जाएगा।
यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रदेश भर के सभी जिलों में बनाए गए कुल 1,090 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। पेपर में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, कानून/संविधान और तार्किक क्षमता से 400 अंकों के लिए कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
यूपीपीआरपीबी द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 4-5 दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इसके बिना किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
सीबीटी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण पीईटी और पीएसटी में शामिल होने के पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी पुलिस विभाग में कुल 4,543 एसआई के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विजिट करें।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी पुलिस एसआई शहर सूचना पर्ची 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: