Trusted Source Image

NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, 3 मई को एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

Santosh Kumar | March 7, 2026 | 01:04 AM IST | 2 mins read

नीट यूजी एग्जाम में 180 प्रश्न होंगे और कोई ऑप्शनल सवाल नहीं होगा। एग्जाम में फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 सवाल और बायोलॉजी में 90 सवाल होंगे।

Back

NEET 2026 Free Mock Test with Solutions

Download the NEET 2026 Free Mock Test PDF with detailed solutions. Practice real exam-style questions, analyze your performance, and enhance your preparation.

Download EBook
नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन विंडो क्लोज करने जा रही है। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक एग्जाम के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे 8 मार्च को रात 9 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं और एप्लीकेशन फीस रात 11.50 बजे तक जमा कर सकते हैं। नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एक्टिव है।

नीट यूजी 2026 एग्जाम 3 मई को एक ही शिफ्ट में होगा। एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक चलेगा, जिसका कुल समय 3 घंटे 20 मिनट होगा। यह ऑफलाइन (पेन-पेपर) और देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर एक साथ होगा।

NEET UG 2026 Application Form: नीट यूजी 2026 पात्रता मानदंड

मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए, जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के क्लास 12 में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए, जबकि रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कम से कम 40% मार्क्स चाहिए।

साथ ही, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी भी क्लास 12 में जरूरी सब्जेक्ट होने चाहिए। नीट एग्जाम देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और दूसरे यूजी मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए होता है।

NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन फीस

नीट यूजी एग्जाम में 180 प्रश्न होंगे और कोई ऑप्शनल सवाल नहीं होगा। एग्जाम में फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 सवाल और बायोलॉजी में 90 सवाल होंगे। सभी श्रेणियों के लिए नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन शुल्क नीचे दिया गया है-

वर्ग

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन शुल्क

सामान्य

1,700 रुपये

सामान्य-ईडब्ल्यूएस

1,600 रुपये

अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल

1,600 रुपये

एससी, एसटी, दिव्यांग, तृतीय लिंग

1,000 रुपये

Also readNEET UG 2026 Syllabus: नीट यूजी परीक्षा सिलेबस nmc.org.in पर अपलोड, परीक्षा की बेहतर तैयारी में मिलेगी मदद

NEET UG Application Form 2026: नीट यूजी के लिए कैसे आवेदन करें?

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके नीट यूजी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए अप्लाई कर सकते है-

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • पेज पर नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण की सहायता से स्वयं को पंजीकृत करें।
  • निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
  • आवश्यक विवरण के साथ नीट 2026 आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications