NIRF Ranking 2024: एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी मद्रास को पहला स्थान, देखें टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट
Santosh Kumar | August 12, 2024 | 03:51 PM IST | 2 mins read
इंजीनियरिंग कॉलेजों की एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में एक बार फिर आईआईटी मद्रास को पहला स्थान मिला है। वहीं, आईआईटी दिल्ली दूसरे स्थान पर रहा है।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने आज यानी 12 अगस्त को एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2024 की घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्रालय (एमओई) जारी एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2024 आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर जारी की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान भारतीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की श्रेणीवार रैंकिंग जारी की है।
इंजीनियरिंग कॉलेजों की एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में एक बार फिर आईआईटी मद्रास को पहला स्थान मिला है। वहीं, आईआईटी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के तहत अलग-अलग कैटेगरी के उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग की गई है।
NIRF India Ranking 2024: आर्किटेक्चर में आईआईटी रुड़की टॉप पर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इस साल भी शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में अपना दबदबा बनाए हुए है। भारत के 10 में से 9 IIT इस सूची में शामिल हैं। आईआईटी रुड़की ने इस साल आर्किटेक्चर और प्लानिंग श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है।
यह एनआईआरएफ रैंकिंग का नौवां संस्करण है, जिसमें समग्र, विश्वविद्यालय, कॉलेज, चिकित्सा, अनुसंधान, नवाचार सहित कुल 16 श्रेणियां शामिल हैं। 2023 में, एनआईआरएफ में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए एक नई श्रेणी शुरू की गई थी। इस वर्ष, 3 नई श्रेणियां जोड़ी गई हैं: ओपन विश्वविद्यालय, कौशल विश्वविद्यालय, और राज्य-वित्तपोषित सार्वजनिक विश्वविद्यालय।
NIRF Engineering Ranking 2024: टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची
एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग के अनुसार शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची तालिका में दी गई है-
| संस्थान का नाम | शहर |
एनआईआरएफ 2024 इंजीनियरिंग रैंकिंग |
|---|---|---|
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास |
चेन्नई |
1 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली |
नई दिल्ली |
2 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे |
मुंबई |
3 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर |
कानपुर |
4 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर |
खड़गपुर |
5 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की |
रुड़की |
6 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी |
गुवाहाटी |
7 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद |
हैदराबाद |
8 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली |
तिरुचिरापल्ली |
9 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) |
वाराणसी |
10 |
अगर आप इंजीनियरिंग में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो यह सूची आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। इन शीर्ष संस्थानों में प्रवेश लेने से न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है, बल्कि बेहतर रोजगार के अवसर भी मिलते हैं।
एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2024 को शिक्षा मंत्रालय (एमओई) ने वेबकास्ट ऑफिशियल नाम के यूट्यूब चैनल पर जारी किया है। आप अन्य श्रेणियों के लिए अपडेट और एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 जानने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]Gujarat NEET UG Counselling 2024: गुजरात नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, जानें प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस और बीएचएमएस कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को medadmgujarat.org पर जाना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम