NIPER JEE Admit Card 2024: एनआईपीईआर जेईई एडमिट कार्ड niperguwahati.ac.in पर जारी, परीक्षा 15 जून को
Abhay Pratap Singh | June 10, 2024 | 01:47 PM IST | 2 mins read
एनआईपीईआर जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) गुवाहाटी ने NIPER संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट niperguwahati.ac.in पर जाकर NIPER JEE 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईपीईआर जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ सहित अन्य की आवश्यकता होगी। एनआईपीईआर जेईई 2024 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पाठ्यक्रम, परीक्षा तिथि, समय, स्थान, पता और फोन नंबर जैसे विवरण शामिल हैं।
पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एनआईपीईआर जेईई 2024 परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी। नोटिस में कहा गया कि, प्रवेश पत्र पर दी गई जानकारी में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर अभ्यर्थी को तुरन्त प्रवेश कार्यालय से संपर्क करना चाहिए तथा परीक्षा से पहले विवरण में सुधार करवाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एनआईपीईआर गुवाहाटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NIPER JEE 2024 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
NIPER JEE 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। NIPER JEE 2024 परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। इस परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। NIPER JEE 2024 पेपर का माध्यम अंग्रेजी है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।
NIPER Joint Entrance Exam 2024: पाठ्यक्रम एवं संस्थान
एनआईपीईआर जेईई परीक्षा देश भर में स्थित सात संस्थानों एनआईपीईआर अहमदाबाद, एनआईपीईआर गुवाहाटी, एनआईपीईआर हाजीपुर, एनआईपीईआर हैदराबाद, एनआईपीईआर कोलकाता, एनआईपीईआर रायबरेली और एनआईपीईआर एसएएस नगर (मोहाली) में फार्मेसी में मास्टर्स और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
NIPER JEE Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार एनआईपीईआर जेईई हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट https://niperguwahati.ac.in/niperjee/ पर जाएं।
- इसके बाद, ‘क्विक लिंक’ के नीचे दिए गए ‘रजिस्ट्रेशन’ बॉक्स पर क्लिक करें।
- अब, ‘NIPER JEE 2024 Online Registration Link: Click Here’ पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां पर ‘डाउनलोड हाल टिकट’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एनआईपीईआर जेईई एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग