NIOS 10th-12th April Date Sheet 2026: एनआईओएस 10वीं-12वीं डेटशीट sdmis.nios.ac.in पर जारी, 10 अप्रैल से एग्जाम
Santosh Kumar | March 26, 2026 | 10:19 AM IST | 2 mins read
एनआईओएस द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की थ्योरी परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होंगी और 6 मई तक चलेंगी।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने अप्रैल 2026 सत्र के लिए कक्षा 10 और 12 की थ्योरी परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस नोटिफिकेशन के साथ परीक्षाओं से जुड़ी पूरी जानकारी भी दी गई है। एनआईओएस डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है और इसमें सभी विषयों की परीक्षा की तारीखें और शिफ्ट की जानकारी शामिल है।
एनआईओएस द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की थ्योरी परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होंगी और 6 मई तक चलेंगी। परीक्षाएं अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। छात्र पोर्टल पर विस्तृत डेटशीट देख सकते हैं।
NIOS 10th-12th Admit Card 2026: हॉल टिकट कैसे मिलेगा?
शिक्षार्थी एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in से अपना सूचना-सह-हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
परीक्षा के परिणाम अंतिम परीक्षा की तारीख के लगभग 7 सप्ताह बाद घोषित होने की संभावना है। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, उन्हें इंटरनेट पर एनआईओएस पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
NIOS April Date Sheet 2026: मार्कशीट संबंधित स्कूल से मिलेगी
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को मार्कशीट और माइग्रेशन प्रमाण-पत्र उनके संबंधित संस्थानों के माध्यम से प्राप्त होंगे। जिन छात्रों के संस्थानों की मान्यता समाप्त हो चुकी है, उनके दस्तावेज डाक द्वारा उनके घरों पर भेजे जाएंगे।
एग्जाम डेट्स में कोई बदलाव नहीं होगा। थ्योरी परीक्षा की फीस जमा करने के बाद, छात्र परीक्षा में शामिल हो सकता है, बशर्ते वह सभी नियमों का पालन करता हो। परीक्षा केंद्र पर किसी भी अतिरिक्त फ़ीस की आवश्यकता नहीं होगी।
NIOS April Timetable 2026: एनआईओएस डेटशीट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम से एनआईओएस 10वीं-12वीं की डेटशीट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'इंपोर्टेंट लिंक्स' में नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- एनआईओएस 10वीं-12वीं डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
- एनआईओएस 10वीं-12वीं टाइम टेबल डाउनलोड करें।
अगली खबर
]MP Board Class 5th Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 5 का रिजल्ट घोषित, 95.14% पास, डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम
लाखों छात्र और अभिभावक सुबह से ही इन नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को तय समय से पहले पूरा करके नतीजों को जल्दी घोषित करने का फैसला किया, ताकि 2026-27 का नया शैक्षणिक सत्र बिना किसी देरी के शुरू हो सके।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी