NIOS 10th Result 2025: एनआईओएस कक्षा 10वीं का परिणाम कब आएगा results.nios.ac.in पर, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | June 20, 2025 | 12:46 PM IST | 1 min read
एनआईओएस 10 वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को नामांकन संख्या और सुरक्षा कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से जल्द ही एनआईओएस कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र एनआईओएस की ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in के माध्यम से एनआईओएस क्लास 10th रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईओएस 10 वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को नामांकन संख्या और सुरक्षा कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। एनआईओएस 10th मार्कशीट में छात्र अपना नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर और प्राप्त अंकों की जांच कर सकते हैं। एनआईओएस रिजल्ट 2025 छात्र डिजिटल ऐप पर भी जांच सकते हैं।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा एनआईओएस 10वीं परीक्षा 9 अप्रैल से 19 मई, 2025 तक आयोजित की गई थी। इससे पहले, एनआईओएस कक्षा 12वीं का परिणाम 2025 16 जून को जारी किया गया था। एनआईओएस क्लास 12th रिजल्ट 2025 में 73.72% विद्यार्थी पास हुए थे, जिनमें 75.91% छात्र, 72.62% छात्राएं और 77.94% ट्रांसजेंडर थे।
NIOS 10th Result 2025 April: एसएमएस से रिजल्ट जांचनें के चरण?
एनआईओएस क्लास 10th रिजल्ट निम्नलिखित चरणों की सहायता से एसएमएस से भी जांच सकते हैं:
- मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स को ओपन करें।
- अब, NIOS10रोल नंबर टाइप करें।
- इस एसएमएस को 5676750 पर भेजें।
- एनआईओएस परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगा।
एनआईओएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए एक भाषा सहित कम से कम पांच विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NIOS class 10th Result 2025 Online: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके छात्र एनआईओएस 12th रिजल्ट ऑनलाइन जांच सकते हैं:
- एनआईओएस की वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, क्लास 10th रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नामांकन संख्या दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- छात्र अपना परिणाम जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]Bihar Police Constable City Slip 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें एडमिट कार्ड डेट
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट - csbc.bihar.gov.in के माध्यम से अपनी बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम