Abhay Pratap Singh | June 17, 2025 | 10:21 AM IST | 1 min read
एनआईओएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक एग्जाम 2025 रिजल्ट में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 73.72% दर्ज किया गया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अप्रैल 2025 सत्र के लिए सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) पब्लिक एग्जाम 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एनआईओएस कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर NIOS 12th रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
Latest: NIOS Class 12 Result 2026 April Session – Direct Link
Also See: NIOS Class 12th Syllabus | PYQ's
एनआईओएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक एग्जाम 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छात्रों को परिणाम की पुनः जांच/ पुनर्मूल्यांकन का भी मौका दिया गया है। इसके लिए 12 अंकों के नामांकन संख्या की सहायता से लॉगिन करना होगा।
एनआईओएस रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
Also read
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 15 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस स्कोरकार्ड 2025 में कोई गड़बड़ी होने पर छात्रों को 1 महीने के भीतर सूचित करना होगा।”
नीचे दी गई सारणी में एनआईओएस सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2025 में पास प्रतिशत की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | पंजीकृत छात्रों की संख्या | शामिल छात्र | प्रमाणपत्र के लिए पंजीकृत (5 या अधिक विषयों में) | प्रमाणित शिक्षार्थियों की संख्या | पास प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|
| छात्र | 56,301 | 50,145 | 42,790 | 32,483 | 75.91% |
| छात्राएं | 1,09,992 | 96,404 | 85,264 | 61,921 | 72.62% |
| ट्रांसजेंडर | 91 | 78 | 68 | 53 | 77.94% |
| कुल | 1,66,384 | 1,46,627 | 1,28,122 | 94,457 | 73.72% |