NIMCET 2024: एनआईएमसीईटी आवेदन फॉर्म में आज से करें सुधार, अंतिम तिथि और एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | April 26, 2024 | 11:50 AM IST | 1 min read
एनआईएमसीईटी 2024 आवेदन फॉर्म में कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की सहायता से करेक्शन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर (एनआईटी जमशेदपुर) ने आज यानी 26 अप्रैल से एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (एनआईएमसीईटी 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। उम्मीदवारों के लिए एनआईएमसीईटी 2024 आवेदन पत्र में करेक्शन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तय की गई है।
एनआईएमसीईटी 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट nimcet.in पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। NIMCET 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
NIMCET 2024 परीक्षा 8 जून को आयोजित की जाएगी। एनआईएमसीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी इलाहाबाद, भोपाल, अगरतला, रायपुर, जमशेदपुर, कुरूक्षेत्र, सुरथकल, तिरुचिरापल्ली (त्रिची) और वारंगल सहित देश भर की 9 एनआईटी की लगभग 805 सीटों में प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे।
एनआईएमसीईटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए NIMCET 2024 एडमिट कार्ड 28 मई को जारी किया जाएगा। NIMCET 2024 हाल टिकट के बिना उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट मेल आईडी nimcet@nitjsr.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
NIMCET 2024 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न एवं अंकन योजना
एनआईएमसीईटी एंट्रेंस एग्जाम अंग्रेजी भाषा में दो घंटे यानी 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 प्रश्न पत्र में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई (1/4) अंक काटा जाएगा।
एनआईएमसीईटी 2024 पेपर में 1000 अंकों के कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में कुल 4 सेक्शन को शामिल किया जाएगा। जिनमें से मैथमेटिक्स से कुल 600 अंकों, कंप्यूटर अवेयरनेस से 120 अकों और जनरल इंग्लिश से 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा एनालिटिकल एबिलिटी एंड लॉजिकल रिजनिंग से कुल 240 अंकों के प्रश्न शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’