NIMCET 2024 Admit Card: एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी; जानें परीक्षा तिथि, पैटर्न
Santosh Kumar | May 28, 2024 | 02:38 PM IST | 1 min read
NIMCET 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर ने आज, 28 मई को एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनआईएमसीईटी) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in के माध्यम से एनआईएमसीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 8 जून को एनआईटी द्वारा आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार NIMCET 2024 एडमिट कार्ड 8 जून, 2024 तक डाउनलोड कर सकेंगे। एनआईएमसीईटी एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके हॉल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NIMCET 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए भारत भर के 10 एनआईटी और आईआईआईटी भोपाल में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
NIMCET 2024 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न एवं अंकन योजना
एनआईएमसीईटी प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी भाषा में दो घंटे यानी 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 प्रश्न पत्र में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई (1/4) अंक काटा जाएगा।
NIMCET 2024 पेपर में 1000 अंकों के कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में कुल 4 खंड शामिल होंगे। जिसमें से गणित से कुल 600 अंक, कंप्यूटर जागरूकता से 120 अंक और सामान्य अंग्रेजी से 40 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा एनालिटिकल एबिलिटी और लॉजिकल रीजनिंग के प्रश्न कुल 240 अंकों के शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र