NIFT Registration 2027: निफ्ट प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ी, नई करेक्शन डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 14, 2026 | 06:14 PM IST | 1 min read
शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए विभिन्न अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), निफ्ट लैटरल एंट्री एडमिशन (NLEA), कारीगरों (Artisans) और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम (NIFTEE) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आखिरी तिथि 16 नवंबर थी।
शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए विभिन्न अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), निफ्ट लैटरल एंट्री एडमिशन (NLEA), कारीगरों (Artisans) और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक 16 अक्टूबर, 2026 से सक्रिय है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवारों को बढ़ाई गई समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। उनसे यह भी अनुरोध है कि वे सुधार (करेक्शन) बहुत सावधानी से करें, क्योंकि बताए गए सुधार की अवधि समाप्त होने के बाद आवेदन पत्र में संशोधन का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।”
निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 10 जनवरी, 2027 को आयोजित किया जाएगा। पात्रता मानदंड और रजिस्ट्रेशन फीस सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवारों को निफ्ट 2027 इंफॉर्मेशन बुलेटिन जांचने की सलाह दी गई है।
NIFT Registration 2027 Last Date: संशोधित कार्यक्रम
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए संशोधित कार्यक्रम नीचे जांच सकते हैं:
| विवरण | पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि | संशोधित अंतिम तिथि |
|---|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करना |
16 अक्टूबर 2026 से 16 नवंबर 2026 तक |
16 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक |
|
विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि |
17 नवंबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक |
25 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक |
|
आवेदन फॉर्म के विवरण में सुधार |
22 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक |
30 नवंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी