NICL Assistant Admit Card 2026: एनआईसीएल असिस्टेंट एडमिट कार्ड nationalinsurance.nic.co.in पर जारी, एग्जाम डेट

Saurabh Pandey | August 20, 2026 | 12:40 PM IST | 1 min read

एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी ले जाना जरूरी है।

एनआईसीएल असिस्टेंट परीक्षा के दो चरण होते हैं- प्रीलिम्स और मेन्स। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट भर्ती 2026 के के लिए फेज 1 (प्रीलिम्स) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एनआईसीएल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा केंद्र की जगह, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग का समय, साथ ले जाने वाले डॉक्यूमेंट्स और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है।

NICL Assistant Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का पूरा नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. रोल नंबर
  4. जन्म तिथि
  5. उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  6. परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  7. परीक्षा की तारीख और समय
  8. उम्मीदवार के माता-पिता का नाम
  9. परीक्षा का प्रकार
  10. परीक्षा का विवरण
  11. इनविजिलेटर के हस्ताक्षर
  12. उम्मीदवार की फोटो

NICL Assistant Exam 2026: परीक्षा तिथि

एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 27 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि मेन्स परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को होनी है। परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी शिफ्ट का समय एडमिट कार्ड पर देख सकते हैं।

एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी ले जाना जरूरी है।

Also read RSSB LDC Grade-2 Result 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 का रिजल्ट कब आएगा? बोर्ड अध्यक्ष ने बताई संभावित तिथि

NICL Assistant Exam 2026: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

सेक्शन प्रश्न अंक अवधि
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
तर्कशक्ति क्षमता 35 35 20 मिनट
मात्रात्मक योग्यता 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]