Trusted Source Image

RSSB Computer Instructor Admit Card 2026: सीनियर व बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Santosh Kumar | August 19, 2026 | 05:20 PM IST | 2 mins read

पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से अपना कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आरएसएसबी वरिष्ठ व बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 परीक्षा 14 ज़िलों में आयोजित की जाएगी।(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसएसबी वरिष्ठ व बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 परीक्षा 14 ज़िलों में आयोजित की जाएगी।(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आज बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह संयुक्त भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत कुल लगभग 3,951 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

बोर्ड ने 14 अगस्त को परीक्षा शहर/जिले के बारे में जानकारी देने वाली सिटी स्लिप जारी की। उम्मीदवारों को हॉल टिकट पाने के लिए एप्लीकेशन नंबर या एसएसओ आईडी और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।

कोई भी फिजिकल एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा। आरएसएसबी बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 22 अगस्त को और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 23 अगस्त को होनी है। दोनों परीक्षाओं में दो पेपर होंगे।

RSSB Computer Instructor Exam 2026: परीक्षा का शेड्यूल

पहला सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में अपने सभी विवरण जैसे- नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र ध्यान से जांच लें।

किसी भी गलती या अंतर की स्थिति में, उन्हें तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले जरूरी दस्तावेज, जैसे ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र, साथ ले जाना अनिवार्य है।

Also readRSSB LDC Grade-2 Result 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 का रिजल्ट कब आएगा? बोर्ड अध्यक्ष ने बताई संभावित तिथि

RSSB Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'गेट एडमिट कार्ड' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर आईडी लॉगिन करें।
  • आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

सफल उम्मीदवार राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा और संस्कृत शिक्षा विभागों में नियुक्ति के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं। परीक्षा हॉल के अंदर कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications