Santosh Kumar | August 19, 2026 | 02:42 PM IST | 1 min read
चेयरमैन ने पहले टाइपिंग टेस्ट के लिए एक संभावित समय-सीमा बताई थी, जिसके अनुसार यह जनवरी 2027 के आसपास हो सकता है।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा आयोजित क्लर्क ग्रेड-II (एलडीसी) और जूनियर असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। इस महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10,644 पदों के लिए परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई। उम्मीदवार लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर इस संबंध में अपडेट जारी किया है।
आरएसएसबी के चेयरमैन मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि 21 अगस्त की शाम तक एलडीसी के नतीजे तैयार करने की कोशिशें चल रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम नतीजा क्या होगा यह देखना बाकी है।
आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 परीक्षा के बाद 24 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई। उम्मीदवारों को 26 से 28 जुलाई (ऑनलाइन) और 27 से 29 जुलाई (ऑफलाइन) के बीच आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया।
आपत्तियों की समीक्षा के बाद, फाइनल आंसर की के आधार पर अभी रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। राजस्थान एलडीसी ग्रेड-2 भर्ती सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा, उसके बाद टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
चेयरमैन ने पहले टाइपिंग टेस्ट के लिए एक संभावित समय-सीमा बताई थी, जिसके अनुसार यह जनवरी 2027 के आसपास हो सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स जैसी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
बोर्ड चेयरमैन आलोक राज द्वारा दी गई जानकारी से उम्मीदवारों में नई उम्मीद जगी है। कई लोगों ने आंसर की के आधार पर अपने स्कोर का अंदाजा लगा लिया है और वे बेसब्री से आरएसएसबी ग्रेड-2 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं। दोनों भर्ती प्रक्रियाओं में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर सकते हैं।
Santosh Kumar