NIACL Assistant Recruitment 2024: एनआईएसीएल में असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती; 17 दिसंबर से भरें फॉर्म
Abhay Pratap Singh | December 15, 2024 | 04:01 PM IST | 2 mins read
एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। एनआईएसीएल असिस्टेंट 2024 भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 दिसंबर, 2024 से ऑफिशियल वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदक के पास स्नातक की डिग्री और आवेदन करने वाले स्थान से संबंधित क्षेत्रीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए। एनआईएसीएल भर्ती 2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 1 जनवरी, 2025 निर्धारित की गई है। एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती 2024 के माध्यम से न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में सहायक के 500 पद भरे जाएंगे।
एनआईएसीएल सहायक भर्ती 2024 के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए इंटीमेशन चार्ज 100 रुपये तथा अन्य वर्ग के लिए फीस के साथ इंटीमेशन चार्ज 850 रुपये है।
सहायक भर्ती के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और रीजनल लैंग्वेज एग्जाम आयोजित की जाएगी। एनआईएसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम में सफल उम्मीदवार ही भर्ती के लिए आयोजित अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम डेट से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 40,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
NIACL Recruitment 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आवेदन फॉर्म भर सकेंगे:
- सबसे पहले https://www.newindia.co.in/recruitment/list पर जाएं।
- इसके बाद, असिस्टेंट भर्ती 2024 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें और क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- अब, लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल