NIACL Assistant Recruitment 2024: एनआईएसीएल असिस्टेंट के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन
Santosh Kumar | February 14, 2024 | 08:43 AM IST | 1 min read
एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 2 मार्च को होगी।
नई दिल्ली: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिए कल आखिरी दिन है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत न्यू इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं।
NIACL Assistant Recruitment अभियान के तहत 300 रिक्तियां जारी की गई हैं। चयन प्रक्रिया के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 2 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसके बाद, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार को एसएससी/ एचएससी/ इंटरमीडिएट/ स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में अंग्रेजी में पास होना चाहिए।
साथ ही असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी।
एससी, एसटी व पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम के अवाला क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी किया जा सकता है।
NIACL Assistant Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
NIACL Assistant Recruitment 2024 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
- ऊपर दिये गए, 'Quick Help' अनुभाग में 'Recruitment' पर क्लिक करें।
- अब 'ASSISTANT RECRUITMENT EXERCISE - 2023' पर जाएं।
- Apply Online पर क्लिक करें, खुद को रजिस्टर करें।
- आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]आईसीएआर-आईएआरआई के 62वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छात्रों को वितरित की डिग्री
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 62वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में एक बड़ी आबादी की जीविका कृषि पर निर्भर है, जिसका देश की जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल