NHPC JE City Slip 2025: एनएचपीसी जेई सिटी इंटिमेशन स्लिप nhpcindia.com पर जारी, 29 अक्टूबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | October 17, 2025 | 08:00 AM IST | 1 min read
NHPC: एनएचपीसी जूनियर इंजीनियर 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दो से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) ने 16 अक्टूबर, 2025 को जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर एनएचपीसी जेई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनएचपीसी जेई 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनएचपीसी जूनियर इंजीनियर सिटी स्लिप में कैंडिडेट का नाम, आवंटित परीक्षा शहर, परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
जूनियर इंजीनियर 2025 परीक्षा 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। एनएचपीसी जेई एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से दो से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एनएचपीसी जेई 2025 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एनएचपीसी जेई 2025 परीक्षा सीबीटी मोड में 3 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटा जाएगा।
एनएचपीसी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 248 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण को शामिल किया गया है।
NHPC JE Exam City Slip 2025: डाउनलोड चरण जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनएचपीसी जेई परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनएचपीसी की वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध करियर बटन पर क्लिक करें।
- एनएचपीसी जेई परीक्षा सिटी स्लिप 2025 पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- एनएचपीसी जेई सिटी स्लिप डाउनलोड करें व प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार