NHAI Summer Internship 2026: एनएचएआई समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, स्टाइपेंड 20000 रुपये
Abhay Pratap Singh | March 27, 2026 | 10:59 AM IST | 2 mins read
एनएचएआई समर इंटर्नशिप दो माह की अवधि के लिए 4 मई से 5 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम ( Summer Internship Programme) 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र छात्र आधिकारिक पोर्टल internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in के माध्यम से अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक एनएसएआई समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनएचएआई समर इंटर्नशिप दो माह की अवधि के लिए 4 मई से 5 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम उद्देश्य छात्रों को देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। चयनित उम्मीदवारों को भारत भर के विभिन्न स्थानों (क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय) पर तैनात किया जाएगा।
पात्रता के अनुसार, एनआईआरएफ रैंकिंग वाले संस्थानों, प्रमुख विधि विश्वविद्यालयों, शीर्ष प्रबंधन स्कूलों और जनसंचार संस्थानों सहित प्रमुख संस्थानों के पूर्णकालिक स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। चयनित इंटर्न को प्रति माह 20,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा और कार्यक्रम के सफल समापन पर उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
दिसंबर 2025 में शुरू हुए कार्यक्रम के पहले चरण में अच्छी भागीदारी देखी गई: 244 सिविल इंजीनियरिंग छात्रों ने एक महीने की शीतकालीन इंटर्नशिप की और 149 छात्रों ने जनवरी से जून 2026 तक चलने वाली छह महीने की इंटर्नशिप में दाखिला लिया। छात्रों को अंतिम समय की समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।
NHAI Summer Internship 2026 Registration: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनएसएआई समय इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर जाएं।
- आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र में सही जानकारी के साथ भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म जांचें, सबमिट करें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
NHAI Summer Internship Programme 2026: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे सारणी में एनएसएआई समय इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:
| विवरण | कार्यक्रम |
|---|---|
| प्रोग्राम का नाम |
एनएचएआई ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप 2026
|
| इंटर्नशिप की अवधि | 2 माह |
| स्टाइपेंड | 20,000 रुपये |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 अप्रैल, 2026 |
| वार्षिक प्रवेश | लगभग 500 इंटर्न |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच