NEET, UGC NET Paper Leak: राहुल का पीएम पर तंज, रूस-यूक्रेन युद्ध तो रोक दिया पर पेपर लीक नहीं रोक पाए
Santosh Kumar | June 20, 2024 | 05:34 PM IST | 3 mins read
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होनें कहा, "पेपर लीक होने का एक ही कारण है और वो ये कि बीजेपी ने संस्थानों पर कब्ज़ा कर लिया है। जब तक ये नहीं रुकेगा, पेपर लीक होते रहेंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नीट यूजी के बाद अब यूजीसी नेट 2024 परीक्षाओं में धांधली का मुद्दा देश में गरमाया हुआ है। पूरा विपक्ष इस समय एनटीए और केंद्र का विरोध कर रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने रूस-यूक्रेन युद्ध तो रोक दिया लेकिन अपने देश में पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं। राहुल ने कहा, "पेपर लीक के पीछे की वजह यह है कि बीजेपी के पैरेंट ऑर्गनाइजेशन ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नीट यूजी के बाद यूजीसी नेट 2024 परीक्षा रद्द होने पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होनें कहा, "पेपर लीक होने का एक ही कारण है और वो ये कि बीजेपी ने संस्थानों पर कब्ज़ा कर लिया है। जब तक ये नहीं रुकेगा, पेपर लीक होते रहेंगे। नीट और यूजीसी नेट के पेपर लीक हो चुके हैं।"
NEET, UGC NET Paper Leak: 'हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे'
राहुल गांधी ने कहा, "मोदी जी ने यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध रोक दिया, मोदी जी ने इजरायल और गाजा के बीच युद्ध रोक दिया, लेकिन वे देश में पेपर लीक की समस्या को नहीं रोक पा रहे हैं। हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। अब लोग चुप नहीं बैठने वाले हैं, सरकार पंगु हो गई है, एक पैर पर खड़ी है।"
उन्होंने कहा, "उन्हें सरकार चलाना नहीं आता। बनारस में किसी ने उनकी (पीएम) गाड़ी पर चप्पल फेंकी। पहले कांग्रेस नहीं डरती थी, अब देश में कोई नहीं डरता। 56 इंच का सीना 30-32 का हो गया है। पीएम मोदी के काम करने का तरीका डरावना है, लेकिन अब कोई नहीं डरता। उनकी पार्टी में, आरएसएस में दिक्कत है।"
Also read
NEET UG Re-Exam 2024: सभी अभ्यर्थियों के लिए दोबारा होनी चाहिए परीक्षा, नीट परीक्षार्थियों की मांग
NEET UG, UGC NET 2024: 'सरकार चलाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा'
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इस समय प्रधानमंत्री का मुख्य एजेंडा स्पीकर का चुनाव है। उन्हें अपनी सरकार और स्पीकर की चिंता है। प्रधानमंत्री मानसिक रूप से टूट चुके हैं और उन्हें ऐसी सरकार चलाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। मोदी का सरकार चलाने का विचार लोगों में डर पैदा करना है।
"इस चुनाव में मोदी सरकार का सफाया हो गया है। अगर वाजपेयी जी या मनमोहन सिंह जी होते तो शायद वे बच जाते क्योंकि उनमें विनम्रता, सम्मान और सद्भाव था। लेकिन नरेंद्र मोदी इन सबमें विश्वास नहीं करते।"
गांधी ने कहा, "केंद्र को विपक्ष के दबाव का सामना करना पड़ेगा। अगर आप ईमानदार लोगों को नियुक्त नहीं करेंगे और वैचारिक लोगों को नियुक्त करेंगे, तो ऐसे संकट होते रहेंगे। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके अर्थव्यवस्था के साथ जो किया, वही उन्होंने अब शिक्षा प्रणाली के साथ भी किया है।"
बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित अनियमितताओं का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है। वहीं, 9 लाख से अधिक छात्रों के परीक्षा में बैठने के एक दिन बाद ही यूजीसी नेट परीक्षा रद्द कर दी गई। इसकी जांच भी चल रही है।
दूसरी ओर एनटीए ने दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों को ग्रेस मार्क्स मिले हैं, जिनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 23 जून को होगी।
अगली खबर
]Bihar Reservation Quota: बिहार में 65% आरक्षण का फैसला असंवैधानिक, पटना हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
हाईकोर्ट ने पिछले साल की गई आरक्षण बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है जिसके तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के लिए कोटा 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी कर दिया गया था।
Press Trust of India | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल