NEET Revised Score Card 2024: नीट यूजी संशोधित स्कोरकार्ड exams.nta.ac.in/NEET पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 25, 2024 | 04:05 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Register for NEET Repeater programs. Get instant scholarship with iACST
Register Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 25 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएड 2024 (NEET UG 2024) के लिए संशोधित स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर संशोधित नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी रिवाइज्ड स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन की सहायता से रिवाइज्ड नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
बीते मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने नीट मामले में सुनवाई के दौरान कहा था कि छात्रों के एक चयनित समूह को भौतिकी के एक प्रश्न के लिए दिए गए ग्रेस मार्क्स वापस ले लिए जाएं। जिसके बाद, एनटीए की ओर से नीट यूजी परिणाम और नीट यूजी टॉपर्स की सूची को संशोधित किया जा रहा है।
ग्रेस मार्क्स के चलते जिन 44 उम्मीदवारों के अंक बढ़कर 720 में से 720 हो गए थे, उन्हें अब नीट यूजी संशोधित स्कोरकार्ड में 5 अंक कम मिलेंगे। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने 5 मई को आयोजित नीट यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द करने से इनकार करते हुए नीट संशोधित स्कोरकार्ड जारी करने का फैसला सुनाया था।
NEET 2024 Revised Score Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से नीट यूजी रिवाइज्ड स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
- इसके बाद, कैंडिडेट लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में ‘रिवाइज्ड स्कोरकार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में उपलब्ध, ‘NEET 2024 Revised Score Card’ लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि व ईमेल आईडी दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर संशोधित नीट यूजी स्कोरकार्ड 2024 प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें