NEET UG Result 2024: प्रियंका गांधी ने नीट यूजी रिजल्ट पर उठाए सवाल, छात्रों के आरोपों पर चुप क्यों है सरकार?
Santosh Kumar | June 7, 2024 | 02:41 PM IST | 2 mins read
प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार से नीट परीक्षा परिणामों में कथित अनियमितताओं से जुड़े जायज सवालों के जवाब मांगे हैं। कांग्रेस नेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपनी बात रखी है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: देश में छात्रों के साथ-साथ अब विपक्षी दल भी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के परिणाम को लेकर एनटीए और सरकार से खुलकर सवाल पूछ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार (7 जून) को प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार से नीट परीक्षा परिणामों में कथित अनियमितताओं से जुड़े जायज सवालों के जवाब मांगे हैं। कांग्रेस नेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपनी बात रखी है।
प्रियंका गांधी ने लिखा, "पहले नीट परीक्षा पेपर लीक 2024 हुआ और अब छात्र आरोप लगा रहे हैं कि इसके नतीजों में भी घोटाला हुआ है। एक ही केंद्र के 6 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और कई अनियमितताएं सामने आ रही हैं। दूसरी तरफ, नतीजे घोषित होने के बाद देश भर में कई बच्चों के आत्महत्या करने की खबरें आ रही हैं। यह बहुत दुखद और झकझोरने वाला है।"
उन्होंने आगे भारत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लाखों छात्रों की आवाज़ को क्यों नज़रअंदाज़ कर रही है? छात्र नीट परीक्षा परिणाम 2024 में धांधली से जुड़े जायज़ सवालों के जवाब चाहते हैं। क्या इन जायज़ शिकायतों की जाँच और समाधान करना सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है?
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2024 रिजल्ट 10 दिन पहले घोषित करके सबको चौंका दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद से ही एनटीए को अंकों के वितरण को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया कि 1,563 उम्मीदवारों को समय की हानि की भरपाई के तौर पर परीक्षा में अंक दिए गए हैं।
नीट 2024 परीक्षा के नतीजों पर विवाद तब शुरू हुआ जब 67 उम्मीदवारों ने रैंक 1 हासिल की, जिनमें से 8 एक ही केंद्र से थे। विपक्ष ने इस पर अपना पक्ष रखा और सत्तारूढ़ सरकार से नीट के नतीजों को लेकर जवाब मांगा है। छात्रों ने यह भी सवाल उठाया कि भौतिकी के एक सवाल से 44 उम्मीदवारों को AIR 1 कैसे मिली? जिसका जवाब एनटीए ने दिया है, हालाँकि, उम्मीदवार एनटीए के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।
परीक्षा में शामिल हुए छात्र लगातार सरकार, सुप्रीम कोर्ट और एनटीए से दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। नीट परीक्षा परिणाम 2024 के चलते कुछ जगहों से छात्रों की आत्महत्या की खबरें आ रही हैं। इससे पहले, कोटा में नीट परीक्षा के परिणाम आने के बाद एक छात्रा ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा नीट 2024 परीक्षा में शामिल हुई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’