NEET UG Registration 2024: नीट यूजी 2024 आवेदन पत्र एनटीए जल्द करेगा जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 7, 2024 | 10:21 AM IST | 1 min read
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने हाल ही में स्नातक के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी यूजी) 2024 परीक्षा तिथि की घोषणा की। एनटीए जल्द ही नीट यूजी 2024 आवेदन पत्र जारी करने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा एनईईटी यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीए ने इस साल नीट के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन अगर कोई अपडेट आता है तो इसकी सूचना ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी। ये परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी।
आवदेन पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय किसी भी समस्या से बचने के लिए NEET UG 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करनी होगी। दस्तवेजों के जानकारी नीचे दी गई है।
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- पोस्टकार्ड साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- बाएँ और दाएँ हाथ की उंगलियाँ, अंगूठे का निशान
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
- दूतावास/नागरिकता प्रमाणपत्र
- कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
आपको बता दें कि NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
NEET UG Registration 2024- आवेदन प्रक्रिया
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर, "NEET UG 2024 Application Link" देखें और उस पर क्लिक करें।
- निर्देशानुसार NEET UG आवेदन पत्र भरें।
- सभी स्कैन की गई छवियों को निर्दिष्ट प्रारूप में अपलोड करें।
- ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद भरें आवेदन पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी