NEET UG Registration 2024: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, neet.ntaonline.in पर करें आवेदन
Santosh Kumar | March 16, 2024 | 07:27 AM IST | 2 mins read
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 16 मार्च को बंद दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक नीट यूजी के लिए पंजीकरण फॉर्म नहीं भरा है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जारी नोटिस के मुताबिक, एनटीए अब आवेदन की तारीख नहीं बढ़ाएगा।
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो 18 मार्च को खोली जाएगी। एनटीए ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए द्वारा करेक्शन विंडो 20 मार्च को रात 11.50 बजे बंद कर दी जाएगी।
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर में ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। जारी नीट ब्रोशर के मुताबिक, इस बार NTA ने NEET UG 2024 के लिए कुल 568 परीक्षा केंद्रों का चयन किया है।
आवदेन पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय किसी भी समस्या से बचने के लिए 2024 के लिए आवश्यक एनईईटी दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करनी होगी। दस्तवेजों के जानकारी नीचे दी गई है।
-
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
-
पोस्टकार्ड साइज फोटो
-
हस्ताक्षर
-
बाएँ और दाएँ हाथ की उंगलियाँ, अंगूठे का निशान
-
श्रेणी प्रमाण पत्र
-
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
-
दूतावास/नागरिकता प्रमाणपत्र
-
कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
-
निवास प्रमाण पत्र
आपको बता दें कि NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
नीट यूजी 2024 आवेदन शुल्क
NEET UG 2024 आवेदन शुल्क के लिए उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं-
|
श्रेणियाँ |
आवेदन शुल्क |
|---|---|
|
सामान्य |
1700/- रु. |
|
सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल |
1600/- रु. |
|
एससी, एसटी, पीएच, तीसरे लिंग के उम्मीदवार |
1000/- रु. |
NEET UG Registration 2024- आवेदन प्रक्रिया
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।
- यदि आप नए छात्र हैं, तो होमपेज पर, "New Candidate Register Here" पर क्लिक करें।
- निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद, पंजीकरण के दौरान उत्पन्न क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल