NEET UG Supreme Court Hearing: नीट यूजी पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई

Saurabh Pandey | July 22, 2024 | 08:32 AM IST | 1 min read

एनटीए ने 20 जुलाई को नीट यूजी 2024 परिणाम केंद्र-वार और शहर-वार जारी कर दिया है। नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ या neet.ntaonline.in पर जाकर नीट यूजी 2024 रिजल्ट देख सकते हैं।

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
एनटीए ने 20 जुलाई को नीट यूजी 2024 परिणाम केंद्र-वार और शहर-वार जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों को लेकर नीट यीजी परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी 22 जुलाई को सुनवाई होगी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ आज सुबह 10.30 बजे मामलों की सुनवाई करेगी।

पिछली सुनवाई 18 जुलाई को भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की शीर्ष अदालत की पीठ ने राष्ट्रीय परीक्षा प्राधिकरण (एनटीए) को अपनी वेबसाइट पर NEET-UG परीक्षा के परिणाम शहर, केंद्र-वार जारी करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एनटीए ने शनिवार, 20 जुलाई को अपनी वेबसाइट पर नीट यूजी परीक्षा का परिणाम जारी किया है।

इससे पहले एनटीए ने 20 जुलाई को नीट यूजी 2024 परिणाम केंद्र-वार और शहर-वार जारी कर दिया है। नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ या neet.ntaonline.in पर जाकर नीट यूजी 2024 रिजल्ट देख सकते हैं।

नीट यूजी परिणाम 2024 के अनुसार, 11,000 से अधिक नीट यूजी उम्मीदवारों ने परीक्षा में शून्य या नेगेटिव अंक प्राप्त किए हैं और महत्वपूर्ण परीक्षा में किसी भी उम्मीदवार द्वारा प्राप्त सबसे कम अंक बिहार के एक केंद्र में -180 है।

Also read NEET UG Result 2024: नीट यूजी परिणाम exams.nta.ac.in पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

बता दें कि नीट यूजी परीक्षा में इस साल, 23.33 लाख से अधिक छात्र 5 मई को 14 विदेशी सहित 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]