NEET UG Final Answer Key 2024: नीट यूजी फाइनल आंसर की exams.nta.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 4, 2024 | 07:56 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 4 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। नीट यूजी परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर नीट यूजी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को NEET UG 2024 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। NEET UG 2024 फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्म में जारी की गई है। नीट यूजी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को एनटीए की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 5 मई 2024 को पेन और पेपर मोड में 13 भाषाओं में सभी चिकित्सा संस्थानों में स्नातक चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा यूजी आयोजित की गई थी। नर्सिंग कोर्स में चयन के लिए NEET स्कोर के माध्यम से छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
NEET UG 2024 रिजल्ट एनटीए 14 जून को जारी करेगा। ओएमआर शीट के साथ NEET UG 2024 प्रोविजनल आंसर की 30 मई को उपलब्ध करा दी गई थी। NTA ने नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2024 के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को 1 जून तक का समय दिया था।
NEET UG Final Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
NEET UG 2024 अंतिम उत्तर कुंजी निम्नलिखित चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।
- होमपेज पर, NEET UG 2024 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी NEET UG अंतिम उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- संभावित अंकों की गणना करने के लिए उत्तरों का मिलान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
NEET UG 2024 Answer Key: संभावित अंकों की गणना करें
उम्मीदवार NEET UG अंतिम उत्तर कुंजी 2024 की मदद से संभावित स्कोर की गणना करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक जोड़ें।
- गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
- प्रयास न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
- संभावित अंक प्राप्त करने के लिए कुल अंक जोड़ें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी