NEET UG Admit Card 2024: नीट यूजी एडमिट कार्ड exams.nta.ac.in/NEET पर जारी; परीक्षा 5 मई
Santosh Kumar | May 2, 2024 | 12:36 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक चलेगी। परीक्षा भारत के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी हो चुकी है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
नीट यूजी परीक्षा इस साल 5 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। NEET UG Admit Card डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे विवरण के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक चलेगी। परीक्षा भारत के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी हो चुकी है। NEET UG 2024 City Intimation Slip एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर उपलब्ध है।
NEET UG Admit Card 2024: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NEET UG Admit Card 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।
- होमपेज पर, NEET UG Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करें।
- NEET UG 2024 Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल को जांचें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
Also read NEET UG 2024 Exam City Slip: नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप neet.ntaonline.in पर जारी, करें डाउनलोड
NEET UG 2024: अंकन योजना
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। NEET 2024 Exam में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल हैं। परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 घंटे और 20 मिनट का समय है।
NEET UG Exam 2024 के लिए अंकन योजना के बारे में बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर को +4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर पर -1 अंक (नकारात्मक अंकन) का दंड दिया जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है। सेक्शन बी में, उम्मीदवार 15 में से किसी भी 10 प्रश्न का उत्तर देना चुन सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच